Search
Close this search box.

ये व्यवस्था भी बदलिए सीपीएस साहब,कुल्लू अस्पताल में बिलिंग काउंटर में केवल एक ही व्यक्ति,हो रही परेशानी

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमरा गयी है।पजीकरण काउंटर में महिलाओं तथा पुरुषों के काउंटर अलग है परन्तु बिलिंग काउंटर में केवल एक ही व्यक्ति महिलाओं तथा पुरुषों के बिल काट रहा है।इसके कारण मरीजों तथा उनके साथ आये तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राजविजय नामक एक व्यक्ति ने बताया की वह किसी काम से कुल्लू अस्पताल आया हुआ था जहां उसे बिल कटवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा परन्तु अधिक भीड़ होने और बिलिंग काउंटर पर एक ही व्यक्ति होने के कारण उसको तीन से चार घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा।अन्य मरीजों ने भी कहा की उन्हें काफी इंतज़ार करना पड़ रहा है।उन्होने सरकार से अपील की है कि बिलिंग काउंटर में भी कम से कम 2व्यक्ति हो ताकि मरीजों को इतना लम्बा इंतजार न करना पड़े।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज