कुल्लू अपडेट,हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के कण-कण में देवी देवताओं का वास है देवी देवताओं के सम्मान में मेलों का आयोजन किया जाता है हम यहां बात कर रहे हैं गड़सा घाटी के जिला स्तरीय मेले की गड़सा धूमधाम से मनाया जा रहा है।मेले का आगाज देवता दुर्वासा ऋषि जी के आगमन से हुआ। हर वर्ष मेला देवता दुर्वासा ऋषि जी के सम्मान में मनाया जाता है वही इस बार मेले में जमदग्नि ऋषि जी पाशी और लक्ष्मी नारायण जी जेष्ठा भी बतौर विशेष अतिथि पधारे हैं वही हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मेले के दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस अवसर पर उनके साथ बंजार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ,बंजार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह मियां सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे वहीं मेला कमेटी की ओर से सुंदर सिंह ठाकुर का ढोल नगाड़ों की थाप पर जोरदार स्वागत किया गया।सुंदर सिंह ठाकुर ने भी लोगों संग कुलवी नाटी डाली।
Author: Kullu Update
Post Views: 33



