कुल्लू अपडेट , टी 10 टेनिस वाल का आयोजन लखनऊ में हो रहा है। हिमाचल प्रदेश टी10 टेनिस टीम के कैप्टन पवन ठाकुर ने बताया की इस टूर्नामेंट में भारत के 25 राज्यों की टीमें आ रही है। हिमाचल से भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम जा रही है जिसका नेतृत्व वे खुद कर रहे है।उन्होंने कहा की वे पूरी कोशिश करेंगे की टीम अच्छा प्रदर्शन करे और ट्रॉफी जीत कर आये। उन्होंने कहा इस टीम में हिमाचल में पांच जिलों खिलाडी जा रहे है। जिसमें छः खिलाडी कुल्लू से ,तीन खिलाडी मंडी से और एक – एक खिलाडी चम्बा शिमला और धर्मशाला से जा रहे है। यहां से जीत कर हम देश को रिप्रेजेंट करेंगे।इस मौके पर खिलाडियों को किट भी वितरित की गयी

Author: Kullu Update
Post Views: 3,117



