Search
Close this search box.

चालक एवं परिचालक महासंघ की बैठक ,गूंजा 15 साल पुरानी गाड़ियों बंद करने का मुद्दा

कुल्लू अपडेट ,राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की आज आम बैठक हुई। यह बैठक सर्किट हाउस कुल्लू में आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष तुले राम ने की। महासंघ के सचिव वेद राम ठाकुर ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य मुद्दे 15 साल पुरानी गाड़ियों को चलाने या ना चलाने के बारे में चर्चा की गई ।नंबर दो शिमला में जो महासंघ का कोर्ट केस चला है उसके विषय में भी विशेष चर्चा की गई। और सालाना फंड उस पर भी चर्चा की गई और इकट्ठा करने के लिए आदेश दिए गए । महासंघ के अध्यक्ष तुले राम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार जो 15 साल पुरानी गाड़ियां हैं उनको जो है बंद किया गया है ।लेकिन कई विभागों में अभी भी उन्हें चलाने के आदेश दिए जा रहे हैं जो मुख् जवानी आदेश हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक अपने कार्य को सही ढंग से करें। कार्य करने के लिए कोई भी चालक इनकार नहीं कर सकता। लेकिन सरकारी आदेश की अवहेलना भी नहीं की जा सकती। इसलिए इस विषय पर मंगलवार के दिन जिला उपायुक्त कुल्लू और अधीक्षण अभियंता हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कुल्लू से मुलाकात की जाएगी और इस विषय पर चर्चा की जाएगी।  आगे जो आदेश होगा चालक भाइयों के लिए उस पर अमल किया जाएगा ।कोर्ट केस के बारे में भी अध्यक्ष ने सभी चालकों को बताया जो शिमला से आदेश है उसके विषय पर चर्चा हुई और सभी को इस बारे में बतावा कि प्रदेश कार्यकारिणी के क्या आदेश है। इस बैठक को सफल बनाने में सभी खंडों के आए हुए अध्यक्ष महासचिव चेयरमैन सभी चालकों भाइयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बैठक को सफल बनाया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज