Search
Close this search box.

मौहल के हर्षित ने मध्य प्रदेश में हुई राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

 

कुल्लू अपडेट ,मौहल के हर्षित ने देवास मध्य प्रदेश में हुई 16 वीं राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है और हर्षित का अंडर 17 में 95 किलो भार वर्ग में चयन हुआ था। हर्षित के कांस्य पदक जीतने से जिला कुल्लू ,हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है और बेटे की उपलब्धि से माता मीना देवी और पिता मुरारी लाल की ख़ुशी का ठिकाना नहीं वही हर्षित को मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ,मौहल पंचायत प्रधान इशरा ठाकुर,उपप्रधान राजू ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य राजेश ठाकुर ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। हर्षित जिला कुल्लू के अग्रणी स्कूलों में शुमार एम्बिशन क्लासेज स्कूल मौहल में 11वीं कक्षा का छात्र है। एम्बिशन क्लासेज स्कूल के एम डी प्यारे राणा,पवन राणा व स्कूल प्रिंसिपल व समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज