कुल्लू अपडेट ,पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और जिला कुल्लू में भी विभिन्न निजी एवं सरकारी स्कूलों,सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। कुल्लू में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार के द्वारा पहले पर्यावरण की रक्षा करने की डॉक्टर ,स्टाफ और प्रशिक्षु नर्स को शपथ दिलाई गई।वही अस्पताल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।वहीं सीएमओ कुल्लू के द्वारा को बचाने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई गई वहीं सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।
Author: Kullu Update
Post Views: 41



