Search
Close this search box.

बंजार में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव , नहीं मिला कोई सुसाइड नोट , कार्यवाही जारी

कुल्लू अपडेट ,बंजार में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने जंगल में फंदा लगा लिया है। महिला मंगलवार रात को बिना बताए कहीं चली गई थी। रात को परिवार के लोगों ने तलाश की तो साथ लगते गुलाइच जंगल में पेड़ की टहनी से उसका शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार रात करीब 9:30 बजे के आसपास का है। बताया जा रहा है कि 22 साल की विवाहिता शाम के समय किसी को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। इसके बाद परिवारजनों ने रात को ढूंढने का प्रयास किया तो साथ लगते जंगल में एक कायल के पेड़ की टहनी में रस्सी के फंदे से लटकी हुई मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बंजार पुलिस की टीम ने रस्सी को पेड़ से काट कर शव को नीचे उतारा। शव का बारीकी से शारीरिक निरीक्षण किया गया तो मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं पाया गया। महिला के शरीर में किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं पाए गए। पुलिस ने मृतका के पिता पूर्ण चंद का बयान दर्ज कर लिया है। उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के बयान लेने के बाद शव का बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय दीपा देवी पत्नी हुक्म चंद निवासी करेड़ डाकघर व तहसील बंजार, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वारदात से बंजार में सनसनी फैल गई। डीएसपी बंजार शेर सिंह ने कहा कि कि मृतक के पिता ने किसी पर भी शक नहीं जताया है। ऐसे में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज