हिमाचल न्यूज (मंडी ), हिमाचल प्रदेश पुलिस बल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी के चलते मंडी पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस थाना औट में 1 और पुलिस थाना सदर, जिला मंडी में 3 मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 886 ग्राम कैनबिस/चरस और 56.64 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है और 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 95



