कुल्लू अपडेट ,बंजार घाटी के पल्दी क्षेत्र के देवता पल्दी छमांहू ने शनिवार धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान किया। इस दौरान देव परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर मणिकर्ण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भी उमड़े। देवलुओं में देवता पल्दी छमांहू के शाही स्नान को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। इससे पूर्व पल्दी छमांहू का मणिकर्ण की माता भगवती नैणा से भव्य देवमिलन हुआ। गौर रहे कि करीब चार दशक के बाद देवता पल्दी छंमाहू ने मणिकर्ण का दौरा किया है। इस मौके पर भगवान रघुनाथ जी के कारदार दानवेंद्र सिंह ने देव परंपरा का निर्वहन किया।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,540



