कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू निजी बस ऑपरेटर यूनियन द्वारा प्रधान रजत जम्वाल की अध्यक्षता में डीसी कुल्लू को ज्ञापन सौंपा गया और जिसमे उन्होंने मांग कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा निजी बस ऑपरेटरों को आए दिन बेवजह परेशान किय जा रहा है, जहां एक ओर टैक्सी ऑपरेटर ग्रामीण क्षेत्रों में रूट परमिट वाली बसों की समय सारणी के आगे अवैध तरीके से सवारियां बैठाकर टैक्सियों का अवैध संचालन अमल में ला रहे है जिसके चलते निजी बस ऑपरेटरों को आए दिन आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है दूसरी ओर टैक्सी ऑपरेटर निजी बसों को क्षेत्रीय परिवहन अ निजी बस जलिय द्वारा जारी किए जाने वाले विशेष परमिट की अनुमति के बावजूद भी चलने से रोकने के अथक प्रयास करते नज़र आते है गत दिनों मनाली, भुतर व जिला के अन्य क्षेत्रों में टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा निजी बसों को विशेष परमिट होने के बावजूद भी रोका गया है.वही उन्होंने कहा कि निजी बसें घाटे के बावजूद भी जिला के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। तो वहीं निजी बसें प्रदेश की आर्थिकी को मज़बूत करने के चलते परिवहन विभाग द्वारा तय टैक्स की अदायगी के अलावा विशेष परमिट की एक अतिरिक्त टैक्स सरकार को अदा करती है। जहां एक ओर जिला के अंदर आने वाले पर्यटकों की सुविधा और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने है।
निजी बस ऑपरेटर अपनी बसों को परिवहन विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप मोटर वाहन अधिनियम १९८८ के अनुभाग ६० में वर्णित वि परमिट अनुमति प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु प्रयासरत हैं तो वहीं दूसरी ओर टैक्सी ऑपरेटर स्थानीय जिला प्रशासन- पुलिस विभाग के समक्ष गलत तथ्य पेश कर बस ऑपरेटरों के व्यवसाय में व्यवधान उत्पन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ते नज़र आ रहे हैं। महोदय, आपकी जानकारी हेतु तथ्य प्रस्तुत करना चाहते हैं कि जिला कुल्लू में हाथी धान, नग्गर, पतलीकूलह, डोभी, बजौरा, रायसन ,रामशिला,भुट्ठी चौक, पाहनाला, गड़सा जैसे अनेकों स्थान है।जहां टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा अवैध रूप से अपनी टैक्सियों का संचालन आए दिन अमल में लाया जाता है और रूट परमिट वाली बसों की समय सारणी के कुछ मिनट आगे अवैध तरीके से अपनी टैक्सियों का संचालन किया जा है तो अनेकों स्थानों पर अड्डे बनाकर बसों के ड्राइवर कंडक्टर को परेशान किया जा रहा है तो वहीं बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को भी गुम किया जा रहा है और पर्यटकों से टैक्सी के किराए के रूप में परिवहन विभाग द्वारा तय किराए के बावजूद मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं जिसके चलते पर्यटन व्यवसाय,प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन का नाम आए दिन खराब होता जा रहा है जिसका प्रमाण आए दिन सोशल मीडिया अन्य संसाधनों द्वारा टैक्सी ऑपरेटरों द्वारा कुल्लू मनाली में हो रही लूट घसूट के तौर पर देखा जाता है।
उन्होंने निवेदन किया कि उपरोक्त तथ्यों पर गंभीरता से विचार करते हुए टैक्सी ऑपरेटरों को शीघ्र उनके तय पंजीकृत कार्यालय से ही टैक्सियों का संचालन सुनिश्चित कर व उनके द्वारा बनाए गए अस्थाई अड्डों को तुरंत प्रभाव से बंद करने के साथ ही सरकार द्वारा किराया वसूल करने के साथ ही जिला के निजी बस ऑपरेटरों को बेवजह परेशान कर उनके व्यवसाय में किसी भी प्रकार की दखलंदाजी न कर और प्रशासन को बेवजह परेशान न करने व पर्यटकों को गुमराह न करने के साथ ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उड़नदस्ता कुल्लू को ऐसे टैक्सी ऑपरेटरों के विरुद्ध जांच अमल में लाकर सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी करें।
Author: Kullu Update
Post Views: 35



