आस्था न्यूज ,09 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं। इस दौरान कुछ लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। वहीं कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर नौ दिन तक नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि में पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अब नवरात्रि के शुरू में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बाजारों में भी नवरात्रि की खरीददारी के लिए काफी भीड़ लगने लगी है। ऐसे में आपको पूजन सामग्री की लिस्ट अभी से तैयार कर लेनी लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए नवरात्रि पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। यहां से नोट कर सकते हैं
मां दुर्गा की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री :- मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर, आसन के लिए लाल रंग का कपड़ा, फूल, फूल माला, आम के पत्ते, बंदनवार, पान, सुपारी, लौंग, बताशा, हल्दी की गांठ, थोड़ी पीसी हुई हल्दी, मौली, रोली, कमलगट्टा, शहद, शक्कर, पंचमेवा, गंगाजल, नैवेध, जावित्री, नारियल जटा वाला, सूखा नारियल, नवग्रह पूजन के लिए सभी रंग या फिर चावलों को रंग लें, दूध, वस्त्र, दही, पूजा की थाली, दीपक, घी, अगरबत्ती आदि।
कलश स्थापना के लिए सामग्री :- मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, जटा वाला नारियल, जल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, मौली, थोड़ा सा अक्षत, हल्दी।
मां दुर्गा के सोलह श्रृंगार की लिस्ट :- लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, काजल, मेहंदी, महावर, शीशा, बिछिया, इत्र, चोटी, गले के लिए माला या मंगलसूत्र, पायल, नेल पेंट, लिपस्टिक, रबर बैंड, नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बाली, कंघी, शीशा आदि।
हवन के लिए सामग्री :- हवन कुंड, लौंग का जोड़ा, कपूर, सुपारी, गुग्ल, लोबान, घी, पांच मेवा और अक्षत।
अखंड ज्योति के लिए सामग्री :- पीतल या मिट्टी का साफ दीया, जोत के लिए रुई की बत्ती, रोली या सिंदूर, चावल।




