हिमाचल न्यूज ,पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पटलवार किया है। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत को बाहरी प्रत्याशी बताने वाले पहले यह बताएं कि वे राज्यसभा का प्रत्याशी कहां से लेकर आए थे। कंगना रणौतहिमाचल और मंडी की बेटी हैं। मंडी जिला के भांबला में कंगना का घर है और मनाली में भी कंगना ने अपना घर बनाकर रखा है। इन सब बातों की मुकेश अग्निहोत्री और सभी नेताओं को जानकारी है। ऐसे बयान देने से पहले मुकेश अग्निहोत्री को समझना चाहिए और सोच विचार कर ही बयान देने चाहिए।

Author: Kullu Update
Post Views: 769



