Search
Close this search box.

टीचर होम सरवरी के स्थान पर अब होगा आशा क्लब सरवरी में मतदान केंद्र

कुल्लू अपडेट ,जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 3 व आनी विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के स्थान व भवन को बदला गया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र 44-सरवरी स्थित टीचर होम सरवरी मतदान केंद्र अब आशा क्लब सरवरी में,101 भुंतर -111 को वन परिक्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय भुंतर से बदल कर नायब तहसीलदार कार्यलय भुंतर तथा 140 -धारा राजकीय उच्च पाठशाला ड़ीके चोंग स्थित धारा मतदान केंद्र को बदल कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ड़ीके चोंग स्थित धारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के डुहाड़ -3 मतदान केंद्र को बदल कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनाला स्थित डुहाड़ किया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज