Search
Close this search box.

शहीद बालकृष्ण स्कूल ढालपुर में मनाया गया पर्यावरण दिवस 

कुल्लू अपडेट, शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू में पर्यावरण दिवस पूरी जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी छात्रों ने इको क्लब एवं एनएसएस के सदस्यों के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार आदित्य तथा दूसरा पुरस्कार ध्रुव तथा तीसरा पुरस्कार फर्जुल ने प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में प्रथम सुरेंद्र, दूसरा नीरज एवं तृतीय पुरस्कार हर्ष ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इको क्लब प्रभारी भीमा एवं नीलम ठाकुर ने श्रोताओं को पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। 
प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने सभा को पर्यावरण दिवस की थीम के बारे में बताया और समझाया कि किस प्रकार प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण को प्रभावित कर रहा है और हम अपने ही अस्तित्व पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। आज हम  गलत जीवनशैली के कारण भूमि, गगन, वायु, आकाश और नीर सब को दूषित कर रहे हैं। हम थोड़ा सा ध्यान रख के और थोड़ा सा कष्ट सह कर अपनी भूमिका तो निभा ही सकते हैं और सभी के छोटे छोटे प्रयास एक बड़ा परिणाम ला सकते हैं। इको क्लब सदस्यों ने ग्रुप सॉन्ग एवं नाटी प्रस्तुत करके भी अपना संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू का संबोधन नशा मुक्ति के बारे में सुना। रमन जैन एवं रविंदर सिंह ने स्कूल के सभी छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। इको क्लब प्रभारी एवं एनएसएस प्रभारी लाल सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने शहर में रैली निकालकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राकेश संधू एसएमसी प्रधान तथा अन्य एसएमसी सदस्य भी मौजूद रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज