कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू मुख्यालय में वकील के साथ कोर्ट परिसर में दूसरे पक्ष ने झगड़ा किया। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौच किया और जान से मारने की धमकियां भी दीं।वकील की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।वही अब बार एसोसिएशन ने भी घटना की निंदा की है। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा कुल्लू के न्यायालय में एक मामले की पैरवी कर रहे थे। इस दौरान दूसरा पक्ष उन पर भड़कने लगा तथा कोर्ट से बाहर आने के बाद आरोपियों ने उनका रास्ता रोका व गाली-गलौच भी किया तथा इसके बाद वकील शैड में जाकर उन्हें धमकाया।उनकी शिकायत पर पुलिस ने सरिता, उसकी मां और उसके पिता गोपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर केस दर्ज होने की पुष्टि की है वही कोर्ट परिसर में यूँ नेकदिल,कर्मशील,चरित्रवान,जानेमाने वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा को धमकाना बहुत निंदनीय घटना है।वही अगर ऐसी घटनाएं वरिष्ठ वकीलों से होगी तो नए वकील कैसे अपना पक्ष रखेंगें।वही वरिष्ठ वकील धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि वे बीते 30 वर्षों से लगातार वकालत कर रहे है और इससे पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुयी है और उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस में एफआईआर दर्ज़ करवा दी है और उनका कहना है कि वे उम्मीद करते है कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।




