कुल्लू अपडेट, ब्रम्हऋषि शिक्षा निकेतन रघुनाथपुर में पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। नर्सरी और के.जी के विद्यार्थियों ने सुंदर कविताएँ प्रस्तुत की। कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया और पर्यावरण के सरंक्षण पर अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां पेश की। कक्षा तीसरी चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण पर सुंदर कविताएं पेश की। छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।
Author: Kullu Update
Post Views: 20



