Search
Close this search box.

वर्तमान मतदान केन्द्र 73- शिरढ़ को रा.प्रा.पा. शिरढ़ से पंचायत घर शिरढ़ में स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्र 73- शिरढ़ को रा.प्रा.पा. शिरढ़ से पंचायत घर शिरढ़ में स्थानांतरित किये जाने के प्रस्ताव पर बैठक की । उन्होंने कहा कि मतदान के दिन यानि 01-जून -2024 को रा.प्रा.पा. शिरढ़ के परिसर में शिरढ़ मेला काहिका का आयोजन किया जाएगा जिसके कारण मतदान केन्द्र में भीड़भाड़ होने की संभावना है, इसलिए वर्तमान मतदान केन्द्र 73- शिरढ़ को रा.प्रा.पा. शिरढ़ से पंचायत घर शिरढ़ में स्थानांतरित किया जाना प्रस्तावित है । प्रस्तावित भवन मतदान क्षेत्र के भीतर आता है व इसमें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है तथा यह धरातल मंजिल में स्थित है । सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इसपर अपनी सहमति जताई ।
उन्होंने ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आम लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के उपरांत आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए सहयोग की अपील की ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज