कुल्लू अपडेट, प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर सभी स्कूलों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती है। ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर में पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और पर्यावरण दिवस पर बच्चों को अध्यापकों द्वारा पृथ्वी के लिए पौधारोपण का क्या महत्व है इसके प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को सीखाया कि वे अपने खुद के द्वारा कैसे पौधे विकसित करें। बच्चों ने पौधारोपण भी किया। इस गतिविधि से उन्हें यह समझने में सहायता मिली की पेड़ पौधों में भी जान है और उनकी भी विकसित होने की एक प्रक्रिया है और हमें प्रकृति और अपने आसपास की दुनिया के प्रति प्यार और आदर की भावना रखनी चाहिए।
Author: Kullu Update
Post Views: 24



