कुल्लू अपडेट, प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर सभी स्कूलों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती है। परी एंजल माडल स्कूल लरांकेलो में विश्व पर्यावरण दिवस पर अध्यापक और बच्चों ने लरांकेलो से नग्गर चोक तक रैली निकालकर लोगो को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए जागरूक किया तथा नग्गर चौक पर बच्चों ने# beat plastic pollution पर एक छोटा सा नुक्क्ड़ नाटक पेश किया इस स्किट के माध्यम से बच्चों ने प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे मे बताया बच्चों का प्रदर्शन देखकर लोग बहुत प्रभावित हुए।
Author: Kullu Update
Post Views: 38



