कुल्लू अपडेट जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी के चलते थाना कुल्लू की टीम ने और थाना भुंतर की टीम ने दो व्यक्तियों को 78 ग्राम चरस और 467 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है पहला मामला भुंतर का है जिसमें पुलिस से जानकारी मिली है की पुलिस थाना भुंतर की टीम बगीचा के पास गश्त पर थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चाइनीज डिश की दुकान की नियमानुसार तलाशी ली तो अमी चंद पुत्र तेज राम निवासी बगीचा तहसील भुंतर के कब्जे से 78 ग्राम चरस बरामद किया गया ।आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान तलोगी में किशोरी लाल पुत्र लाल दास निवासी गांव जिंदी तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 467 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आगे की कार्यवाही जारी है




