कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा गुप्त सूचनाओं के आधार पर भी कारवाही की जा रही है और नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें पहले मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में खेत में उगाई हुई लगभग 5098 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्यवाही के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह पाया गया की यह अवैध खेती दीले राम निवासी गाव शपनील डाकघर अनाह तहसील बंजार के द्वारा की गयी है । दूसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में ही खेत में उगाये हुए लगभग 600 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा तीसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में ही सेब के पेडों के बीच में उगाये हुए लगभग 4760 अफ़ीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाही के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह पाया गया की यह अवैध खेती केहर सिंह निवासी गाव शपनील डाकघर अनाह तहसील बंजार के द्वारा की गयी है । सभी मामलों में आगे की कार्यवाही जारी है।




