Search
Close this search box.

सभी हथियार लाइसेंस धारक अपने हथियारों को नजदीकी थानों में करवाए जमा – कुल्लू पुलिस

कुल्लू अपडेट , लोकसभा चुनावों में अब कुछ समय शेष बचा है जिसके बाद से पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है।इसी के चलते कुल्लू पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी दी गयी है जिसमें उन्होने कहा है की कुल्लू पुलिस सर्व साधारण को सूचित करती है कि आगामी लोकसभा चुनाव/विधानसभा उप-चुनाव 2024 के मद्देनजर आदर्श चुनाव संहिता दिनांक 16 मार्च 2024 से लागू हो गई है तथा इसके साथ ही धारा 144 दण्ड प्रकिया संहिता (CrPC) के अनुसार जिला कुल्लू के सभी शस्त्र/हथियार धारकों को अपने-अपने शस्त्र/हथियार पुलिस थाना में जमा करवाने के आदेश जारी हो चुके हैं ।
आगामी चुनावों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष तथा शान्तिपूर्व करवाने और कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल्लू पुलिस ने पहले भी कुल्लू जिला के सभी शस्त्र/हथियार लाईसेंस धारकों अपने-अपने शस्त्र/हथियार तथा गोला बारुद को अपने नज़दीक के पुलिस थाना में जमा करवाने की अपील की है, लेकिन अभी भी कुछ शस्त्र/हथियार लाईसेंस धारकों ने अपने- अपने शस्त्र/हथियार पुलिस थाना में जमा नहीं करवायें हैं । इसलिए कुल्लू पुलिस एक बार पुनः सभी शस्त्र/हथियार लाईसेंस धारकों से अपील करती है कि अपने-अपने शस्त्र/हथियार नजदीक के पुलिस थाना में जमा करवायें अन्यथा अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उनके शस्त्र/हथियार के लाईसेंस भी रद्द करवा दिए जाएगें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज