Search
Close this search box.

ना सड़क, न पानी, तीर्थन घाटी के दूर दराज गांव ठारी में दो रिहायशी मकानों में लगी आग

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूर दराज ग्राम पंचायत नोहंडा के ठारी गांव में दो आवासीय मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। आगजनी की इस घटना में हरी सिंह, प्रेम सिंह, रणधीर और शेर सिंह के परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रभावित परिवारों ने इस घटना की सूचना स्थानीय ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, शासन प्रशासन और मीडिया को पहुंचा दी गई है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से बहुत ही दूरदराज मे स्थित है, यहां तक कोई भी अग्नि शमन वाहन की सुविधा नहीं पहुंच सकती है। फिर भी स्थानीय लोग इस आगजानी को नियंत्रित करने की कोशिश की , लेकिन कुछ ही घंटों में सब बरबाद गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आगजानी की घटना का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है कि कैसे आग लगी है। दूर दराज क्षेत्र होने की वजह से इस घटना की जानकारी काफी देर बाद लोगों को मिली। आसपास मौजुद लोगो ने आगजनी को नियंत्रित करने की काफी कोशिश करी लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि मौके पर नुकसान का जायजा लिया जाकर प्रभावित परिवारों को उचित राहत राशि सहित हर सम्भव सहायता मिलनी चाहिए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज