Search
Close this search box.

खेल रहे जिला कुल्लू के 6 खिलाडी,हिमाचल की टीम टी –10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंची

कुल्लू अपडेट,लखनऊ टी –10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीत का सिलसिला जारी रखा है.पंकज कुमार जो हिमाचल के कोच तथा सेक्रेटरी के रूप मैं हिमाचल की टीम के साथ आए है। उन्होने जानकारी दी कि हिमाचल की टीम ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। हिमाचल का क्वार्टर फाइनल मध्यप्रदेश के साथ हुआ। हिमाचल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दस ओवर में 6 विकेट गवाकर 120 रन बनाए । लुकेश ने 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मध्यप्रदेश की टीम 9 विकेट गवाकर निर्धारित ओवरों में 65 रन बना पाई।हिमाचल ने मैच 55 रनों से जीत हासिल की। जिसमें मैन आफ द मैच लूकेश कुमार रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज