Search
Close this search box.

कंगना पर सुन्दर ठाकुर ने कसा तंज,टिकट मिलने के बाद बंबई के सलून पहुँची,जीत गई तो जनता को भी पहुँचाएगी

कुल्लू अपडेट,हिमाचल में लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे एक पार्टी द्वारा दूसरी पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। हिमाचल की हॉटसीट मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को टिकट दिया जिसके बाद से कंगना विपक्षियों के घेरे में आ चुकी है। पहले विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बाहर का बताया था। उन्होने सनी देओल के द्वारा पार्टी मीटिंगस के लिए एक व्यक्ति को अलग से रखने वाले मुद्दे को लेकर भी कंगना पर निशाना साधा गया था। वहीं अब कुल्लू से विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए लिखा है की टिकट मिलने के बाद बंबई के सलून पहुँची,जीत गई तो जनता को भी पहुँचाएगी। अभी तक कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गयी है। अब देखना यह होगा की मंडी ससंदीय सीट से कांग्रेस पार्टी किसी उमीदवार बनाती है और यह आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला कब तक चलता है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज