कुल्लू अपडेट, बुनकर सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी प्राथमिक सहकारी सभा भुट्टिको के नए शोरूम का शुभारम्भ सभा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर द्वारा किया गया। उद्धघाटन समारोह में पूजा करने के पश्चात् सभी को मिठाईयां बांटी गयी। सभा ने अपना नया शोरूम ग्राहकों की सुविधाओं को देखते हुए हाथीथान, भुंतर नज़दीक वॉल्वो बस स्टैंड के पास खोला है। स्थानीय ग्राहकों के साथ -साथ पर्यटकों को भी इस शोरूम का फायदा होगा। बाजार में हथकरघा के नाम पर मशीन से बनी हुई शॉलों को बेचा जाता है , परन्तु भुट्टिको द्वारा उच्च गुणवत्ता के विभिन्न आकर्षक हथकरघा के उत्पाद जैसे कुल्लुवी शॉलें , टोपियाँ, मफलर , स्टॉल्स इत्यादि तैयार कर उचित मूल्य बेचा जाता है। इस अवसर पर सभा के मुख्यमहाप्रबन्धक विजय सिंह ठाकुर, मुख्यमहाप्रबन्धक, रूप सिंह, निर्यात अधिकारी दिनेश ठाकुर, निदेशक मंडल के सदस्य, निर्मला देवी, इंदिरा देवी, कलावती, टीकम राम, आत्मा राम मौजूद रहे।
Author: Kullu Update
Post Views: 55



