कुल्लू अपडेट,नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुल्लू जिले में युवा मण्डल ,महिला मंडल ,स्वयं सहायता समूह के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां महिला मण्डल कसोल , धनलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बटाला आनी , महिला मंडल गाहर , महिला मंडल चौकी , नव दुर्गा महिला मण्डल जल्लुग्रां- दो के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करके स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया वही नेहरू युवक मंडल चनाहिड़ी द्वारा सभी जनमानस से अपील कि गई की वे अपने पशुओ को सड़क पर ऐसे खुला आवारा न छोड़ा करे जिससे वो दुर्घटना के शिकार हो जाएँ।साथ ही जय भृगु ऋषि युवक मण्डल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई ।।महिला मंडल कसोल, महिला मंडल चौकी ,महिला मंडल गाहर द्वारा पौधारोपण कर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।वही धनलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बटाला आनी के द्वारा प्राकृतिक जल स्त्रोतो के संरक्षण का संदेश बाबड़ी की साफ़ सफाई करके दिया गया एवं नव दुर्गा महिला मण्डल जल्लुग्रां- दो के द्वारा गाँव में रैली निकालकर एवं स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण दिवस बनाया गया।लक्ष्मीनारायण महिला मंडल रैला की महिलाओं ने अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आज अपने परिसर में पड़ने वाले पानी के टैंक के आस पास एवम पंचायत घर रैला और गांव के रास्तों की साफ सफाई की ,वही स्वयं सहायता समूह कराना आनी द्वारा भी गाँव में स्वच्छता अभियान आयोजन किया गया ।
Author: Kullu Update
Post Views: 27



