कुल्लू अपडेट , जिले में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। मैच के दौरान गेंदबाज ने बल्लेबाज को आउट किया। बल्लेबाज के कैच आउट होने के बाद गेंदबाज ने बल्लेबाज को मैदान से बाहर जाने का इशारा किया। इस बीच बल्लेबाज अपना आपा खो बैठा और गेंदबाज को बैट से सिर पर प्रहार कर दिया। गेंदबाज ने अपना सिर नीचे किया और बड़ा हादसा होने से बच गया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब कई तरह की चर्चाओं का माहौल है। घटना पुलिस ग्राउंड बाशिंग की बताया जा रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,205



