Search
Close this search box.

पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत सोयल में महिला मंडलों ने रोप 200 देवदार के पौधे 

कुल्लू अपडेट, ग्राम पंचायत सोयल के पंचायत प्रतिनिधियो व समस्त महिला मंडलों जैसे एकता महिला मंडल सौर, सरस्वती महिला मंडल कलमी, जागृति महिला मंडल सोयल,शिव शक्ति महिला मंडल पारली बेड सोयल,इसके साथ निर्मल महिला मंडल कटेई,की मात्रिशक्तियो ने पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महिला मंडलों के सहयोग से रोन्थाच में 200 दियार के पौधे रोपे गए इससे पूर्व भी 2018/19 में इस क्षेत्र में 10000 पौधे रोपे गए थे जो बड़े अच्छे ढंग से बड़ रहे है उनमे से कुछ एक पेड़ सुख गए थे उनकी जगह आज यह पेड़ लगाए गए विश्व पर्यावरण दिवस के इस शुभ उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत सोयल 2 के उपप्रधान गंगा ठाकुर भी मौजूद थे और गंगा ठाकुर ने समस्त महिला मंडलों को पर्यावरण एवं वन संरक्षण में हर समय सहयोग करने का संदेश दिया और कहा कि वनों के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं है  वन हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं वनों से कई प्रकार की औषधियां बनती है वनों से हमें घर बनाने व जलाने के लिए लकड़ियां मिलती है पौधों को बचाना और संरक्षण देना हम सब का परम कर्तव्य बनता है प्रकृति हमारी धरोहर है इसका पालन पोषण करना और इसको साफ सुथरा रखना यह भी हमारा कर्तव्य बनता है यदि हम आज पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूक हुए तो आने वाली नई पीढ़ी के लिए हम हरा भरा जंगल और शुद्ध पर्यावरण बनाने में कामयाब होंगे पौधारोपण के इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पर्यावरण एवं वन संरक्षण को सभी मिलकर बढ़ावा दें

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज