कुल्लू अपडेट,मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पहली बार बतौर भाजपा प्रत्याशी जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा पहुंची और यहाँ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व में कुल्लू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर एवं भाजपा कुल्लू मंडल,भाजपा बंजार मंडल, भाजपा मनाली मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।वही यहॉं से देवता सप्तऋषि जी भी हारियानों सहित देव कार्यक्रम के लिए जा रहे थे और यहाँ कंगना रनौत ने देवता का आशीर्वाद लिया और खास बात यह रही कि कंगना ने आज लोगो से पारम्परिक और सांस्कृतिक तौर पर जुड़ने के लिए कुल्लूवी पट्टू और किन्नौरी टोपी पहनी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 372



