Search
Close this search box.

बिलासपुर के पलोग में पुलिस ने रामलाल के खेत से अफीम के 255 पौधे किए बरामद

हिमाचल न्यूज (बिलासपुर ) ,नम्होल चौकी पुलिस ने लहसुन की फसल के बीच अफीम की अवैध खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। खेत से अफीम के 255 पौधे बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस का एक दल मंगलवार को गश्त करते हुए पलोग गांव पहुंचा। सूचना मिली कि गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में अफीम के पौधे उगा रखे हैं। पुलिस ने जब देखा तो एक खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम के 255 पौधे पाए गए। इन पौधों की बिजाई रामलाल निवासी गांव पलोग डाकघर दगसेच बिलासपुर ने की थी। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज