Search
Close this search box.

नेशनल t10 टेनिस बॉल टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम ने प्राप्त किया तीसरा स्थान , जिला कुल्लू से थे 6 खिलाड़ी

कुल्लू अपडेट ,नेशनल t10 टेनिस बॉल में हिमाचल प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है पूरे भारतवर्ष से 20 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें हिमाचल प्रदेश ने सबसे पहले झारखंड को हराया उसके बाद दिल्ली मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश को हराने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया हिमाचल की टीम में 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनके नाम पवन ठाकुर केहर सिंह अमन अमित हिमांशु मितुल हिमांशु वजीर लोकेश राकेश आदित्य गोपाल विजय जोशी सौरभ अजय है इस प्रतियोगिता में कप्तान की भूमिका पवन ठाकुर ने निभाई और प्रदेश के सचिव पंकज कुमार साथ में थे जिनकी देखरेख में यह टीम प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। इस प्रतियोगिता में कुल्लू जिला से 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज