Search
Close this search box.

इंस्टाग्राम ला रहा ब्लर मैसेज फीचर नामक अपडेट ,नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर लगेगी रोक

टेक अपडेट ,इंस्टाग्राम बेहद ही तेजी से बढ़ता हुआ एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म अक्सर नए-नए अपडेट के साथ अपने यूजर्स को बेहतर फीचर्स देने की कोशिश करता है। ऐसे में इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है। दरअसल इंस्टाग्राम ब्लर मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। ये फीचर किशोरों के लिए न्यूडिटी और स्कैमर्स के खिलाफ एक सुरक्षा का काम करेगा। इस मामले में इंस्टाग्राम ने गुरुवार को कहा कि इस फीचर के आने के बाद एप में नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

इंस्टाग्राम ला रहा है धांसू फीचर :- आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर अमेरिका और यूरोप में अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि इस एप की वजह से किशोरों की मानसिक स्थिति पर खराब असर पड़ रहा है। ऐसे भी आरोप लगे कि ये एप लोगों को अपना आदी बना लेता है। इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि ये फीचर इंस्टाग्राम के सीधे मैसेज के लिए अपनी सुविधा प्रदान करेगा। मेटा के मुताबिक, डिवाइस लर्निंग मशीन ये विश्लेषण करेगी कि फोटो के जरिए न्यूडिटी का प्रसार तो नहीं हो रहा है। मेटा इस फीचर को 18 साल से कम आयु वाले यूजर्स के लिए खुद ही चालू कर देगा। वहीं, वयस्कों को इस फीचर को शुरू करने के लिए बढ़ावा देगा।

मेटा जल्द कर सकता है नए फीचर को रोलआउट :- मेटा ने कहा है कि इस फीचर के तहत डिवाइस लर्निंग मशीन खुद ही फोटो का आंकलन करेगी कि उसमें किसी तरह की न्यूडिटी तो नहीं है। ऐसे में डिवाइस के पास फोटो का एक्सेस तब तक नहीं होगा, जब तक यूजर उस फोटो को रिपोर्ट नहीं कर देता है। कंपनी ने कहा कि अभी तक मेटा मैसेंजर और व्हाट्सएप एप पर सीधे तौर पर किसी भी तरह की एंक्रिप्शन की सुविधा नहीं है। हालांकि इसे जल्द ही रोलआउट किए जाने की दिशा में काम जारी है।

ऐसे अकाउंट की होगी पहचान :- इसके साथ ही मेटा ने कहा कि वह ऐसी टेक्नोलॉजी को तैयार कर रहा है, जो कि उन अकाउंट की पहचान करेगा, जो अश्लील स्कैम से जुड़े हुए पाए जाएंगे। इस साल जनवरी में मेटा ने कहा था कि वह अपने प्लेटफॉर्म से ऐसे कंटेंट को हटाने की कोशिश कर रहा है, जो कि किशोरों को आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाना और ज्यादा खाने की बीमारी जैसी जानकारी देते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज