कुल्लू अपडेट ,हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ चलने वाली एक वोल्वो बस की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। मनाली से चंडीगढ़ के लिए रात 10:00 बजे वोल्वो बस का संचालन किया जा रहा है। पहले यह बस 07:30 बजे चलाई जा रही थी। वोल्वो बस को मनाली-कीरतपुर फोरलेन से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यह बस समय से पहले चंडीगढ़ पहुंच रही थी। इस कारण निगम को यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लेना पड़ा है। रात्रि बस सेवा में संचालित होने वाली इस बस को मनाली से चंडीगढ़ के लिए शाम 07:30 के बजाय रात 10:00 बजे भेजा जा रहा है। इसके चलते यह बस चंडीगढ़ सुबह 03:00 के बजाय 06:00 बजे पहुंच रही है। इससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है। चंडीगढ़ से भी यह बस वापस दोपहर 12:00 के बजाय 02:20 बजे चलाई जा रही है। चंडीगढ़ से दोपहर 02:20 बजे चलने पर यह बस मनाली में रात 09:00 बजे पहुंच रही है। निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा में चलने वाली वोल्वो की समय-सारिणी में फेरबदल किया गया है। कहा कि मनाली से शाम 07:30 बजे बस चलने से यह चंडीगढ़ सुबह 03:00 बजे पहुंच रही थी, इससे सवारियों को परेशानी हो रही थी। सवारियों की सुविधा के लिए फेरबदल किया गया है। मनाली-कीरतपुर फोरलेन से बस संचालन से 36 किलोमीटर का सफर कम हुआ है।




