कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं पर लगाम कसने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पुलिस द्वारा जगह जगह नाकाबंदी की जा रही है साथ ही साथ गश्त भी कर रही है ताकि नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। इसी के चलते जिले की बंजार और सैंज घाटी में भी अफीम की खेती पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। पुलिस की टीमें गांव-गांव जाकर गश्त कर रही हैं। बुधवार को बंजार के झनियार में गश्त के दौरान खेतों में बीजी गई अफीम की खेती मिली। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 12,732 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया। यह खेती किसने की थी, इसका पता नहीं चल पाया है। ऐसे में नशे की खेती को खत्म करने के लिए पुलिस राजस्व विभाग की मदद लेकर इन खेतों की निशानदेही करवाएगा। इससे खेत के मालिक का पता लग पाएगा। पुलिस के अचानक गांव में आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ के मामला दर्ज किया है। किसने अफीम की खेती की थी, इसका निशानदेही में पता चल जाएगा। कहा कि नशे की खेती को बढ़ावा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।




