Search
Close this search box.

306 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए जां निवासी मनोज कुमार को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस की टीम नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। पुलिस ने रात्रि गश्त और नाकाबंदी भी बढ़ा दी है ताकि नशा माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सके।इसी के तहत पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत 306 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपी को पुलिस ने जब कोर्ट में पेश किया तो उसे कोर्ट ने तीन दिन तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया। गौरतलब है कि पुलिस ने गश्त के दौरान मनोज कुमार (29) निवासी जां, जिला कुल्लू के कब्जे से 306 ग्राम चरस बरामद की थी। एसपी डॉ. कार्तिकयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि चरम तस्करी के आरोप में पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था जहां उसे वीरवार तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश मिले हैं। मामले की छानबीन चल रही है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज