Search
Close this search box.

जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रस्त , सपने में भी दिख रहे सीएम सुक्खू और कांग्रेस नेता – धनीराम शांडिल

हिमाचल न्यूज , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की घोषणा बजट के बाद हुई, उसे कैबिनेट मंजूरी देकर 800 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान भी कर दिया गया है। योजना की अधिसूचना जारी हो चुकी है। लाहौल-स्पीति में तो महिलाओं के खाते में पहली किस्त भी आ चुकी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कांग्रेस फोबिया से ग्रस्त हैं। उन्हें नींद में भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेता नजर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर का गणित वास्तव में ही कमजोर है। 25 विधायकों से जयराम सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं। 68 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक थे और तीन निर्दलियों का समर्थन था। तब भी सरकार के पास पूर्ण बहुमत था, अब 62 विधायक विधानसभा में होने होने पर कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं और सरकार के पास अभी भी स्पष्ट बहुमत है। शांडिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा था कि अगर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन चाहिए तो नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ लें। नेता प्रतिपक्ष किस मुंह से कह रहे हैं कि उन्होंने ओपीएस का विरोध नहीं किया। अगर जयराम कर्मचारियों के हितैषी हैं तो एनपीएस के अंशदान के 9,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से वापस दिलाने में मदद करें। शांडिल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष घड़ियाली आंसू न बहाएं, जनता जान चुकी है कि वोट के माध्यम से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने का प्रयास किसने किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज