Search
Close this search box.

हर महीने 1500 रूपये प्राप्त करने के लिए महिलाएं भर सकेंगी फॉर्म

हिमाचल न्यूज , हिमाचल प्रदेश में प्रतिमाह 1,500 रुपये प्राप्त करने के लिए महिलाएं फार्म भर कर जमा करवा सकेंगी। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के नए लाभार्थियों को चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही धनराशि जारी होगी। आचार संहिता से पहले चयनित लाहौल-स्पीति की महिलाओं को योजना के तहत 1,500 रुपये मिलते रहेंगे। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने से पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना अधिसूचित की थी। मार्च के दूसरे सप्ताह से इसके आवेदन लेना भी शुरू कर दिए गए थे। सरकार से नियमित आय प्राप्त नहीं करने वाली महिलाओं को योजना के तहत 1,500-1,500 रुपये देने का फैसला लिया है। धनराशि लेने के लिए महिलाओं को तहसील कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करने होंगे। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी होना अनिवार्य रहेगा। 18 से 59 साल तक की पात्र महिलाओं को योजना के तहत प्रतिमाह यह राशि देने की घोषणा हुई है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से इस योजना को लेकर खूब हंगामा हो रहा है।भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ इस योजना को लेकर मुखर हैं। सरकार की ओर से इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष भी उठाया गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत महिलाओं को फार्म भरकर जमा करवाने पर कोई रोक नहीं है। हालांकि लाभार्थियों का अभी चयन नहीं किया जा सकेगा। उधर, प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की महिलाओं को महिला सम्मान राशि के तहत प्रति माह 1,500- 1,500 रुपये मिलते रहेंगे। राज्य चुनाव आयोग ने इंदिरा गांधी प्यारी वहना सुख सम्मान योजना में पहले से चयनित महिलाओं को धनराशि देने की मंजूरी दे दी है। जिला लाहौल-स्पीति में इस योजना की पात्र महिलाओं की संख्या करीब 1,200 है। हालाकि, लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के चलते लगी चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक योजना के तहत नए लाभार्थियों को लाभ देने पर रोक जारी रहेगी। राज्य सरकार ने योजना के तहत पात्र महिलाओं को धनराशि जारी करने की चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी। आयोग की ओर से मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आचार संहिता लागू रहने तक इस योजना में नए लाभार्थियों को नहीं जोड़ा जा सकता। चुनाव घोषित होने से पहले चयनित लाहौल-स्पीति जिला की महिलाओं को प्रति माह धनराशि जारी की जा सकेगी, इसको लेकर कोई रोक नहीं रहेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज