Search
Close this search box.

अब गूगल प्ले स्टोर भी करेगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम को सपोर्ट

टेक अपडेट ,गूगल कंपनी अपने यूजर्स के लिए लगातार काम करती रहती है। ऐसे में नामी टेक कंपनी गूगल प्ले स्टोर पर एक खास तरह का फीचल लेकर आने वाली है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को काफी लाभ होगा। एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही गूगल प्ले स्टोर बदला हुआ नजर आएगा। गूगल प्ले स्टोर पर परचेज वेरिफिकेशन सिस्टम ला रहा है। इसमें यूजर्स को बायोमेट्रिक सपोर्ट मिलेगा, जो कि गूगल अकाउंट पासवर्ड की जगह लेगा।

गूगल के नए अपडेट की जानकारी
गूगल नए फीचर के लिए अपने एंड्रॉयड यूजर्स तक पहुंच बढ़ा रहा है। गूगल अपने यूजर्स को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दे रहा है। इसमें गूगल यूजर्स से बायोमेट्रिक सपोर्ट सिस्टम को अपनाने के लिए कहा जा रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सेटिंग में नेविगेट करें। इसके बाद परचेज वेरिफिकेशन में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में टोंगल का विकल्प मिलेगा। यहां पर गूगल अकाउंट पासवर्ड दर्ज करना होगा। मगर गूगल वादा कर रहा है कि इस प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा।

एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा होगी पुख्ता
गूगल जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स को फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान के जरिए परचेज वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। गूगल का ये अपडेट बताता है कि गूगल एडवांस बायोमेट्रिक तकनीक की ओर आगे बढ़ गया है। इस सुविधा के चलते यूजर्स को बेहतर सुरक्षा और पहले से ज्यादा आसानी होगी।
यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार चुन पाएंगे विकल्प
गूगल ने इस अपडेट की घोषणा करते हुए कहा है कि गूगल प्ले परचेज वेरिफिकेशन सिस्टम में आने वाले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस सुविधा के बाद यूजर्स द्वारा हर ट्रांजेक्शन के लिए परचेज वेरिफिकेशन सिस्टम को शुरू किया जाएगा। गूगल के नए अपडेट में तीन विकल्प मिलेंगे, इसमें हमेशा, हर 30 मिनट में और कभी नहीं जैसे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के विकल्प मिलेंगे। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज