Search
Close this search box.

अपनी भाषा पर सयम रखे भारतीय जनता पार्टी – सेस राम आजाद

कुल्लू अपडेट , लोकसभा चुनावों में कुछ ही समय शेष बचा है ऐसे में सभी पार्टियों के पदाधिकारी पूरी तरह से एक्टिव हो गए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद ने आज कुल्लू में प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान से हम यह आग्रह करते हैं की चुनाव तो केवल दो तीन महीनो के लिए है उसके बाद खत्म हो जाएंगे लेकिन भाषा पर संयम होना चाहिए । जिस तरह की वो भाषा का प्रयोग कर रहे है वो एक लोकतांत्रिक भाषा नही है। जिस तरह की वो फिगर्स दे रहे है और कह रहे है की हिंदुस्तान के प्रथम राष्ट्रपति सुभाषचंद्र बोस थे । आजकल का कम पढ़ा लिखा नौजवान या महिलाएं भी बता देंगी की प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे ।उन्होने कहा की दूसरी बात वो यह कहती है की हिंदुस्तान 2014 के बाद आजाद हुआ है । यह उन स्वतंत्रता सेनानियों को बेइज्जती है चाहे वो किसी भी पार्टी के हो। हिंदुस्तान को आजादी दिलवाने में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा हाथ है । जितनी भी फ्रीडम फाइटर है जो इस आंदोलन में शामिल है जितने भी हमारे फौजी भाई है। जितनी भी महिलाएं है जो विधवा हुई है यह उन सभी की बेइज्जती है। उन्होने कहा की तीसरी बात उन्होंने यह कही की मुख्यमंत्री और विक्रमादित्य सिंह बताएं की ops क्यों लागू नहीं हुआ। उन्हें में बता दूं कि ops लागू हो गया है और जो भी पेंशनर्स है जिन्हे 2000 रुपए पेंशन मिलती थी उन्हें अब 18000 रुपए पेंशन मिल रही है । उन्होंने कहा की आपने अपने मेनिफेस्टो में जो गारंटीयां दी हैं उनकी चिंता करें । उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी मजबूत है।मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह चुनाव जीतेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेहतर सर्वे के आधार पर सशक्त उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। विक्रमादित्य सिंह एक सशक्त प्रत्याशी है। उन्होंने अपने 14 माह के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त 2700 किमी सड़कों को ठीक करने का काम किया है।सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र में एक्टिव है । अंत में उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह से जागरूक है | पूर्व जिला अध्यक्ष बीएस ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, विजय कंवर और परस राम की पार्टी में वापसी हुई है। इससे लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी | हमें पूर्ण विश्वास है की मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ जो तीन अन्य संसदीय क्षेत्र है वहां से भी कांग्रेस पार्टी विजयी होगी और उपचुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी | इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष टीसी महंत, महासचिव संजय गुप्ता, भगवान बौद्ध, घनश्याम गौतम और मौजूद र

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज