Search
Close this search box.

स्नोअर वैली स्कूल बजौरा में विधार्थियों को किया गया आपदा और आग की घटनाओं के प्रति जागरूक

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में आगजनी की घटनाएं बढ़ गयी है जिसके बाद अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। इसी अभियान के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष पर स्नोअर वैली स्कूल बजौरा -तहसील -भुंतर जिला- कुल्लू में मॉक ड्रिल की गई जिसमें 860 विद्यार्थियों व 70 कार्यालय स्टाफ ने भाग लिया। मौक ड्रिल में आपदा व आगसे संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अंत में 60 विद्यार्थियों की अग्नि सुरक्षा से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता ली गई । जिसमें बच्चों को प्रथम द्वितीय व तृतीय इनाम से सम्मानित किया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज