कुल्लू अपडेट ,जिले में दो अलग-अलग मामलों में एक किशोर सहित एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें उपचार के लिए कुल्लू लाया गया। किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू से नेरचौक मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। युवती का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पहला मामला खराहल घाटी के काईस क्षेत्र का है जहां एक 15 साल के किशोर ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजनों ने उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। उसकी खराब तबीयत को देखते हुआ चिकित्सकों ने उसे नेरचौक अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं दूसरा मामला भुंतर थाना का है। यहां एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे कुल्लू अस्पताल में लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि दोनों मामलों में परिजनों के बयानों को दर्ज कर लिया है। मामलों की जांच की जा रही है।




