Search
Close this search box.

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने पुलिस जवानों को दिए नशे के खिलाफ मुहिम तेज करने के निर्देश 

 

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन की अध्य़क्षता में पुलिस लाईन कुल्लू (बाशिंग) की सभागार में क्राइम कम वेलफेयर बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशिष शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह ,उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर के साथ सभी पुलिस थाना के प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन ने WELFARE MEETING में उपस्थित कुल्लू जिला के सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाये गये समस्याओं को सुना व उनका समाधान किया तथा लम्बित कल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट सम्बन्धित प्रभारियों से प्राप्त करी गई।CRIME MEETING के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कुल्लू जिला में इस माह के दौरान घटित अपराधों की जानकारी ली तथा अभियोगों के शीघ्र निपटारे हेतु थाना प्रभारियों को उचित दिशा निर्देश दिये गये।इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा कार्तिकेयन ने सभी पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को तेज करने के दिशा निर्देश दिये गये ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज