Search
Close this search box.

राजकीय सम्मान के साथ दी गई हिम तेंदुए को मुखाग्नि

हिमाचल न्यूज ,राज्य पशु हिम तेंदुए की वीरवार को केलांग में पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। वनमंडलाधिकारी लाहौल अनिकेत वानवे की अगुवाई में मुखाग्नि के दौरान बाकायदा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सलामी दी। 29 मार्च को जोबरंग गांव के समीप पहाड़ी पर हिम तेंदुओं की आपसी जंग से नर हिम तेंदुआ जख्मी हो गया था। यह खाने पीने में भी असमर्थ था। 16 अप्रैल को जोबरंग गांव के दीपेंद्र ने मृत हिम तेंदुए की जानकारी दी। बुधवार को वन विभाग की टीम ने पहाड़ी से रेस्क्यू कर मृतक तेंदुए को नीचे उतारा। वीरवार को केलांग में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। आरओ उदयपुर वीरभद्र सिंह और वन उपराजिक वीरेंद्र शर्मा सहित कई वन कर्मचारी मौजूद रहे। वनमंडलाधिकारी लाहौल अनिकेत मारुति वानवे ने बताया कि उन्हें चिकित्सक की ओर से मिली रिपोर्ट में घायल हालत में तेंदुए की मौत का कारण माना जा रहा है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज