कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू पुलिस नशा माफियाओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करके और गश्त करके नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना आनी की टीम ने निरमंड के नैवी पुल के पास नाका लगाया हुआ था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र चंदन लाल निवासी खेड़ी जसौर जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। आगे की कार्यवाही जारी है।

Author: Kullu Update
Post Views: 85



