कुल्लू अपडेट , चीलाआगे खरगा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी सास के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। घटना में महिला को चोटें आई हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके आरोपी दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का पुलिस ने मैडीकल भी करवाया है। पुलिस के अनुसार देवकी देवी ने शिकायत की है कि उसकी बेटी करीब एक वर्ष से उसके पास रहती है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। इसलिए बेटी ने अपनी मां के साथ रहने का फैसला लिया। उनकी बेटी के 2 बच्चे भी हैं। दो रोज पहले महिला का दामाद भी उसके घर आया। दूसरे दिन वह चला गया। महिला जब शाम को बगीचे से लौटी तो अपने घर के बरामदे में आराम कर रही थी। इस दौरान फिर से उसका पति आया और अपनी सास की पिटाई कर डाली। आरोपी ने पास में पड़ी लाठी उठाई और अपनी सास देवकी देवी पर लाठी से हमला किया। महिला को बाजू व पीठ तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।




