Search
Close this search box.

डडौर एवं नागचला फोरलेन पर मण्डी पुलिस के ITMS क्रियाशील

हिमाचल न्यूज (मंडी ),हिमाचल प्रदेश में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालो पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। इसी के चलते मंडी पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज के माधत्यम से जानकारी दी गयी है की जिला मण्डी में यातायात को सुचारु रुप से चलाने, अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने व रोकथाम हेतू मण्डी पुलिस द्वारा नागचला तथा डडौर फोरलेन पर Intelligent Traffic Management System (ITMS) स्थापित किये गये हैं । इसके द्वारा बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर 24X7 नजर रखी जायेगी तथा उनका चालान किया जाएगा । अधिसूचित नियमों के मुताबिक हल्के मोटर वाहनों के लिये अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घण्टा तथा भारी वाहनो के लिये अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घण्टा है। ITMS द्वारा किये गये चालान की सूचना अवहेलना करने वाले व्यक्ति को SMS द्वारा मिलेगी। चालान का भुगतान 15 दिन के भीतर www.echallan.parivahan.gov.in पर ऑनलाईन या पुलिस थाना बल्ह में किया जा सकता है उसके पश्चात चालान को संबंधित न्यायालय मे प्रेषित किया जायेगा । मण्डी पुलिस आप सभी से यातायात नियमों की पालना करने की अपेक्षा करती है । मण्डी पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज