Search
Close this search box.

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी आस्था संग हिडिंबा माता का लिया आशीर्वाद

कुल्लू अपडेट ,लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के मनु की नगरी मनाली में शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी के साथ पहुंचे। उन्होंने यहां पर अधिष्ठात्री माता हिडिंबा के दरबार में शीश नवाया। मुकेश अग्निहोत्री सुबह मनाली स्थित ढूंगरी में हिडिंबा माता के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बेटी आस्था अग्निहोत्री भी मौजूद रहीं। मुकेश अग्निहोत्री अपनी पत्नी के निधन के बाद पहली बार कुल्लू जिले के दौरे पर आए हैं। उन्होने अपने सोशल मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि मनाली में माता हिडिंबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता रानी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज