कुल्लू अपडेट,पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने 14 जून को रथ मैदान ढालपुर में केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली मंडी लोकसभा क्षेत्र की रैली की तैयारियों का जायज़ा लिया और उनके साथ इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ,बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी,2022 में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर,जोगिंद्र शुक्ला,भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद भाजपा शिक्षा मंत्री गोविन्द पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 30 मई को 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस 9 साल की उपलब्धियों और नीतियों को लेकर जनसंपर्क महा अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है और उसी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि देश के हर लोकसभा क्षेत्र में और लोकसभा के अनुसार बड़ी जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।उसी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में भी 4 लोकसभा क्षेत्रों में ऐसी रैलियां आयोजित की जाएगी।मंडी लोकसभा क्षेत्र की बड़ी रैली कुल्लू के रथ मैदान में होगी और सौभाग्य से इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उपस्थित रहेंगे।इस रैली में मंडी लोकसभा क्षेत्र के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और उसी की तैयारी के लिए आज गोविंद सिंह ठाकुर जिला के पदाधिकारी और विधायक के साथ कुल्लू का दौरा करने आए थे और रथ मैदान में क्या-क्या व्यवस्थाएं हुई है और व्यवस्थाएं होनी है इसके बारे में भी उन्होंने चर्चाएं की उन्होंने कहा की 14 जून का दिन यहां बड़ी भव्य रैली होगी जिसमें 20 से 25 हज़ार लोग उपस्थित होंगे।
Author: Kullu Update
Post Views: 22



