हिमाचल न्यूज (चम्बा ),हिमाचल प्रदेश पुलिस बल नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी तेलका थाना किहार के दल ने गश्त के दौरान कृष्ण लाल पुत्र मठु राम गांव शाली डा० अथेड़ तहसील सलुणी जिला चम्बा के कब्जे से कुल 4,14,000 मिलीलीटर (46 पेटी) अवैध शराब मार्का ऊना न० 1 बरामद की । जिस पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना किहार मे हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(I)ए के अंतर्गत कार्यवाही की गई है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 124



